उन्नयन योजना के उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत चन्द्रशेखर उद्यान कम्पनीबाग के परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी/मेला का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया मुख्य विकास अधिकारी ने मशीनीकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों को यथा- छोटा ट्रैक्टर , पावर ट्रिलर इत्यादि की चाभी भेंट की एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पी.एफ.एम.ई. के उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा केला रोपण, मसाला कार्यक्रम, मखाना की खेती, सिंघाड़ा की खेती, जैविक खेती,पैक हाउस एवं मशीनीकरण इत्यादि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान करने व आय में वृद्धि करने का सुझाव दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र सोहॉव के उद्यान विशेषज्ञ द्वारा आम फसल में लगने वाले रोग व उसके निदान के बारे में वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण व प्रयोग सब्जी फसल में कीट के प्रकोप व दवा के छिड़काव के बारे में विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान की गई। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारीगणों तथा कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कियाइस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक कषि विज्ञान केन्द्र सहित अन्य अधिकारीगण तथा मिशन मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, किसान यूनियन के अध्यक्ष ल अखिलेश सिंह एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना के डी0आर0पी0 व लघु / सूक्ष्म उद्योग के उद्यमी, एफ0पी0ओ0, पी0डी0एम0सी0 योजना से जुड़े कम्पनी के लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago