महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना अंतर्गत बेलवा टिकर पेट्रोल पंप के समीप एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसे तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस ने विफल कर दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार, वाजिब अंसारी पुत्र मिन्हाज अंसारी, निवासी गड़हियां फाटक, तरयासुजान, जिला कुशीनगर, गुरुवार को बेलवा टिकर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घुघली थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, उससे आत्मदाह के प्रयास के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है। युवक को सुरक्षित बचाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता को उजागर किया है। पुलिस ने एक अनमोल जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक को उचित परामर्श और सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में भारतीय भाषाओं को शिक्षा और ज्ञान…
ठूठीबारी पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला रवि, परिजनों ने जताया आभार महराजगंज (राष्ट्र की…
खनिकर्म विभाग पर ठेकेदारों के उत्पीड़न का आरोप, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग लखनऊ (राष्ट्र…