Categories: Uncategorized

नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करेगी सपा- रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में, समाजवादी पार्टी के बसियवा कार्यालय में बैठक कर नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने एवं चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति तैयार की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए सयुस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि, सपा पूरे जनपद की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में होने वाले निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ेगी। नगर निकाय चुनावों में सपा जनपद की सभी सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ कर नगर निकाय चुनाव में सपा को भारी बहुमत से जीत दिलाने का कार्य करेंगी। आम जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है। भाजपा सरकार में महँगाई आसमान छू रही है, भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है, देश व प्रदेश की डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुच चुकी है। सरकार के पास बेरोजगार युवाओं के रोजगार की कोई कार्य योजना नही है। सभी तहसील व थानों में भ्र्ष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं, आये दिन हत्याओ, बालात्कार, लूट, छेड़खानी, आदि की घटनाओं की बाढ़ आ चुकी है। महिलाएं सुरक्षित नही है,महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए है। भाजपा सरकार में किसानों की सुधी लेने वाला कोई नही है,भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। बैठक को संबोधित करने वालो में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कैलाशपति सिंह सैथवार, जावेद अंसारी, शिवनाथ, विराट, नवनीत शर्मा, अजय यादव, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, अखिलेश, नरसिंह यादव, बिशु सिंह अकेला, सतुरधन कुमार, वीर सिंह, सत्यप्रकाश, संतोष यादव, देवेंद्र भारती, आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago