कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही विकास खंड के न्याय पंचायत पिरोजहां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रों की विदाई समारोह आयोजित की गई। विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रों को अंकपत्र व टीसी वितरित किया गया।
कुमारी सपना प्रथम, कुमारी बबली द्वितीय व कुमारी कृति ने आठवीं कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। शिक्षकों द्वारा के प्रत्येक छात्र को डायरी, पेन व मिठाई का डिब्बा दिया गया, छात्रों द्वारा विद्यालय परिवार को ग्लोब भेंट किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इस तरह के कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए अनुकरणीय बताया। ग्राम प्रधान विकास कुमार मद्धेशिया ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रताप मिश्र, शोभा त्रिपाठी, हरिकृष्ण पाण्डेय, विपिन कुमार, पंकज उपाध्याय, अनीता त्रिपाठी, महेंद्र भारती आदि शिक्षक मौजूद रहे।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…