पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुलचने का प्रयास

फायरिंग में मुख्य आरक्षी सहित दो घायल

जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना तिराहे पर मंगलवार की रात में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक मुख्य आरक्षी और एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल तस्कर के साथ ही दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से तमंचा, खोखा, एक पिकअप में लदे दो गोवंश और तीन मोबाइल बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी रमेश कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी रामजनम यादव पतहना तिराहे पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ तस्कर पशुओं को लेकर कहीं काटने जा रहे हैं। उसी आधार पर वाहनों की जांच की जाने लगी तो कुछ देर में अनापुर की तरफ से पिकअप व बोलेरो आती हुई दिखाई दी।
बोलेरो पर सवार पशु तस्करों ने पुलिस के वाहन को कुचलने का प्रयास करते हुए फायरिंग कर दी। इससे मुख्य आरक्षी संजय शर्मा के बाए बांह के कंधे के नीचे गोली लगी, चेतावनी देते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली तस्कर सलमान निवासी ग्राम पीठापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के दाहिने पैर मे लगी और वह घायल हो गया। भाग रहे दो अन्य तस्कर फैजान निवासी पीठापुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ व अब्दुल्ला निवासी, मकदूमपुर थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल पुलिसकर्मी व आरोपी तस्कर सलमान को पीएचसी करंजाकला भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों पर आजमगढ़ और जौनपुर जिले में कई मामले दर्ज हैं। एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर में कुल मिलाकर आठ मामले दर्ज हैं। जबकि फैजान के खिलाफ भी चार मामले दर्ज हैं। अब्दुल्ला के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में एक मामला दर्ज है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago