500 के करीब वाहनों का किया चेक 40 वाहनों का किया चालान
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने गुरुवार को यातायात तिराहे व शास्त्री चौक के पास ई रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया । मीडिया से बात करते हुए एस पी ट्रैफिक श्याम देव ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने 500 के करीब वाहनों को चेक किया गया, जिसमें से 40 वाहनों का चालान किया गया है जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे।
उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को चेक किया गया हालांकि ज्यादातर लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस था, यह चेकिंग का ही असर है की लोग ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चल रहे हैं । इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि नाबालिक लड़के वाहन को ना चलाएं अन्यथा उस वाहन को सीज किया जाएगा। चालकों से अपील है कि वाहन चलाते समय अपने कागज पत्रों की जांच करके निकले जैसे रजिस्ट्रेशन पेपर इंश्योरेंस पेपर ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…