विकलांग वीआईपी वोटरों किया जाए चिन्हित-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक युवतियों का वोटर लिस्ट में जोड़ा जाए नाम

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी
सदर तहसील अंतर्गत विधानसभा ग्रामीण, शहर विधानसभा पिपराइच विधान सभा और आशिक कैंपियरगंज विधानसभा के सुपरवाइजर के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि, सभी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ सामंजस्य बनाकर विकलांग, वीआईपी वोटर को चिन्हित करे 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करें।
तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने
सुपरवाइजरो से कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य निर्वाच आयोग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूरे कर चुके युवक युवतियों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने चाहिए। विधानसभा वार सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के वीआईपी वोटरों को चिन्हित करे साथ में विकलांग मतदाताओं को चिन्हित कर टैक करने का कार्य करे जिससे मतदान के दिन विकलांग मतदाताओं को ले जाने के लिए बूथ वार व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर
ने सभी सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए अपने-अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक से निर्वहन करें, जिससे अधिक से अधिक मतदाता मतदाता सूची में जुड़ सकें और विकलांग और वीआईपी मतदाता चिन्हित हो सके। हर एक सुपरवाइजर का यह दायित्व है कि अधिक से अधिक मतदाता को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करें सूची बनने के बाद किसी भी सुपरवाइजर के क्षेत्र से शिकायत नहीं आनी चाहिए की मतदाता सूची से हमारा नाम काट दिया गया है, कहा कि सभी बूथ लेबिल अधिकारी अपने-अपने बूथ पर विशेष नजर रखें और जो वंचित लोग हैं जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। जिन लोगों के नाम दो-दो जगह मतदाता सूची में है उनके नाम एक जगह से पृथक कर दिए जाएं। हर सुपरवाइजर का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाए।और विकलांग, वीआईपी वोटरों को चिन्हित किया जाए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनगणना 2027 के तहत जनप्रतिनिधियों की स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश द्वारा भारत की…

16 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता व शोध सुदृढ़ीकरण पर मंथन

डॉ. शशि बाला सिंह ने किया शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का मूल्यांकन गोरखपुर (राष्ट्र की…

16 hours ago

माँ तुझे प्रणाममातृ दिवस पर विशेष -हरवंश डांगे

"मां का सम्मान उसकी ममता की पहचान है मातृ दिवस पर दिल यह कहे मां…

18 hours ago

शिक्षा जगत में क्रांति ला रहा ‘टीचर्स ऑफ बिहार

प्रदेश की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनी मिसाल पटना(राष्ट्र की परम्परा)बिहार की शिक्षा व्यवस्था…

18 hours ago

कामर्शियल गैैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये जाने के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से महंगाई बड़ेगी-विजय रावत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को…

18 hours ago

युद्धग्रस्त अरब देशों के पुनर्निर्माण में जुटेंगे यूपी के कुशल हाथ

खाड़ी देशों में रोजगार के नए अवसर, पूर्वांचल के युवाओं में बढ़ा उत्साह घनश्याम तिवारी…

18 hours ago