मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी दीवान शाह दरगाह रोड पर भिवंडी विकास रैली का आयोजन किया गया था, इस रैली में महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष व सपा विधायक आबू असिम आज़मी ने कहा की, अमीरों की गोद में बैठकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को छोड़कर अडानी व अम्बानी जैसे अमीरों की गोद में बैठ कर धार्मिक द्वेष फैलाकर, धर्म, जात-पात और भाईचारा को खत्म करके आपस में लड़ाकर बीजेपी राज कर रही है। एक तरफ बीजेपी की नफरत भरी राजनीति दूसरी तरफ हम समाजवादी विचारधारा के लोग, अपने पक्ष के माध्यम से समता व संपन्नता के साथ कार्य करना चाहते हैं। डीजे पीके नफरत भरी राजनीति के खिलाफ हम संघर्ष जारी रखेंगे।
भिवंडी दीवान साहब दरगाह पर भिवंडी विकास रैली कार्यक्रम के दौरान, महाराष्ट्र प्रदेश सपा अध्यक्ष व सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने भिवंडी दीवानशाह दरगाह क्षेत्र में आयोजित भिवंडी विकास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को छोड़कर देश में नफरत की राजनीति तथा धार्मिक उन्माद भाईचारे को खत्म करते हुए देशवासियों के किसी एक समुदाय के साथ तथा ऊंच नीच की राजनीति करके देश में नफरत फैला रही है, परंतु हम समाजवादी विचार के लोग उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।
इसके आलावा सपा विधायक ने कहा कि राजनीति देश व शहर के विकास के लिए होनी चाहिए, ना कि अपने निजी स्वार्थ के लिए। भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका को कुछ टॉप 10 के चंद लोगों ने भिवंडी महानगरपालिका में भ्रष्टाचार का सहारा लेते हुए सत्ता पर विराजमान हैं। इसलिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क स्वच्छता, पानी, तथा विकास जैसे मुद्दे के बारे में कभी नहीं सोचा गया। जबकि भिवंडी शहर के विकास के लिए समय-समय पर विधायक रईस नें महाराष्ट्र सरकार से मदद मांगी और विधायक रईस शेख ने, शहर के विकास कार्यों के लिए सरकार से निधि लाने में सफल रहे। जिसके परिणामस्वरूप अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था, स्कूल भवन की मरम्मत व नवीनीकरण, शांतिनगर क्षेत्र की सड़कों का आरआरसीसी करण होने से नागरिकों की परेशानियां काफी हद तक दूर हो गई। वर्तमान समय में भिवंडी शहर विकास कार्यों में पिछड़ रहा है। यहां के जनप्रतिनिधि केवल अपनी समृद्धि के लिए वर्षों से लगे हुए है। बीड़ी कामगारों के स्वास्थ्य धोखे में है, उनके लिए बनाया गया घर उन्हें नही मिल रहा है। यही नहीं देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला पॉवर लूम सेक्टर के मजदूरों को धोखे में रखकर अन्याय किया जा रहा हैं। जो दुर्भाग्य पूर्ण है।इस सभा के आयोजन में पूर्व नगरसेवक सुरेश पाटिल, सुनील पाटिल, फराज बहाउद्दीन, शेख शफीक बाबू, आदि ने अबू आजमी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए, और पार्टी में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय लाला यादव, अफाक फारूकी, परवेज़ सरदार, फरूक भाई, हसीब शेर खान, अरविन्द यादव, सुग्गी यादव व भारी संख्या में सपा पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सपा उपाध्यक्ष मुनव्वर शेख व संचालन रियाज शेख ने किया।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…