मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी शहर पद्मा नगर क्षेत्र के पदमशाली हाल, के पास रहने वाली एक महिला के साथ उसके ससुराल के लोगों द्वारा मानसिक व शारीरिक और दहेज के रूप से प्रताड़ित करने की घटना प्रकाश में आई है। जन्म जन्म का साथ निभाने वाले तथा अग्नि के समक्ष सात फेरों के साथ दुल्हनिया बनाकर लाने वाले पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा, दहेज के कारण हटाए जाने पर महिला ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज करवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पद्मा नगर पदमाशाली समाज के पास रहने वाली सौ ज्योत्सना रवि अड्डागटला ने ससुराल के लोगों द्वारा दहेज के कारण मानसिक व शारीरिक तथा आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के खिलाफ, शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। उक्त महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ गुनाह के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सौ.ज्योत्सना रवि अड्डागटला (34) को उसके पति रवि बालय्या अड्डागटला, सासु सौ.गौरव बालय्या अड्डागटला,ससूर बालय्या अड्डा गटला, जेठ श्रीनिवास बालय्या अड्डा गटला ने दहेज के लिए जून 2013 से लेकर 3 नवंबर 2022 तक मानसिक व शारीरिक रूप से छल कर, बार बार अपने मायके से दो लाख रूपये माँग कर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पीड़ित महिला अपने पति से साथ संसार बसाना चाहती थी, किन्तु उसके पति, सास, ससुर व जेठ सब मिलकर उसे मारा पीटा करते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने शहर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक दांडेगावकर कर रहे है।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…