जुआ के अड्डे पर छापा मारकर राइटर सहित दो जुआरियों को किया गिरफ्तार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन द्वारा जुआ के अड्डे पर छापा मारकर राइटर सहित 2 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
भिवंडी परिमंडल -2 के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत चलाए जा रहे जुआ के अड्डों पर अंकुश लगाना नामुमकिन जैसा दिखाई दे रहा है। एक तरफ पुलिस कार्यवाही करती है दूसरी तरफ फिर से जुआरियों का गोरख धंधा शुरू हो जाता है, किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं है। जिसको लेकर जुआ के अड्डों पर दिहाडी मजदूरों का जमावड़ा रहता है। जहां पर वहां दो मटका जुआ की चिट्ठी लिखने वाले कुछ राइटर्स गली कोने में छिपकर बैठे दिखाई पड़ते है। भिवंडी शहर के धामणकर नाका, पदमानगर, कामतघर,खोखा कंपाउंड, बाबला कंपाउंड, भादवड़ नाका, जब्बार कंपाउंड, नागांव, आमपाडा, मैट्रो होटल, कांदा बाटाटा मार्केट, नझराना टाकीज, खाड़ीपार पुल, अजंठा कंपाउंड, नारपोली,भंडारी आदि इलाकों में जुआ के अड्डे, बड़े पैमाने पर चलाएं जाते हैं । इन अड्डों पर दिन भर मजदूरों का जमावड़ा रहता है। हलाकि भिवंडी विधानसभा के विधायक रईस कासिम शेख ने पूर्व पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण से मुलाकाती कर अवैध रूप से चल रहे जुआ के अड्डों को बंद करने के लिए, निवेदन पत्र दिया है। इसके आलावा इन जुआ के अड्डों का मुद्दा विधान सभा सत्र में भी उठाया गया था। इसके बावजूद शहर में लगभग एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर मटका जुआ अड्डा अवैध रूप से चल रहे है।भोईरवाडा पुलिस की टीम ने अंजठा कंपाउंड के एक गल्ली में अवैध रूप से चल रहे जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर जुआ की चिट्ठी लिख रहे एक राइटर्स व दो जुआरी को हिरासत में लिया है। बता दें की उन स्थानो पर बहुत दिनों से जुआ का अड्डा शुरू था। पुलिस के मुताबिक इमरान अहमद अंसारी निवासी रोशन बाग, मटका जुआ।अड्डे पर जुआ की चिट्ठी लिखता है। धामणकर नाका के अंजठा कंपाउंड के एक गल्ली में वाहिद कुतुबुद्दीन शेख व जहूर अहमद चाॅद मोमिन आदि मजदूरों को इकट्ठा कर मटका जुआ की चिट्ठी लिखते हुए, पुलिस ने हिरासत में लिया है वही इसके पास से तलाशी के दरमियान 1960 रूपये कीमत के जुआ साहित्य व नकद रूपये पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कायदा 1887 के कलम 12 (अ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच हवलदार ओ.सी. शिरसाठ कर रहे है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल, उम्मीदों के सवाल; मेष से मीन तक पढ़िए भाग्य का हाल!

पंचांग और राशिफल | 5 नवंबर 2026, गुरुवारपंचांग की जरूरी जानकारी (लगभग 150 शब्द)दिन: गुरुवार,…

27 minutes ago

आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!

🪔 विशेष कविता | दीपावली संदेश 🪔आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!इस दीपावली…

27 minutes ago

जब अकबर ने हेमू को हराया, भारत ने मंगल की ओर बढ़ाया कदम

5 नवंबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 5 नवंबर की खास जगह है। इसी…

33 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को ऐतिहासिक झटका!

कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, क्या 2028 की सत्ता की पटकथा अभी से लिखी गई?…

37 minutes ago

यूपी के 75 जिलों में बदले मतदान केंद्रों का गणित, 1.73 लाख बूथों पर जारी होगी नई वोटर लिस्ट

Ai निर्मित यूपी में मतदाता सूची से पहले बड़ा बदलाव! 3,786 बूथ घटे, अब 1.73…

38 minutes ago