बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना नबाबगंज, मटेरा और रूपईडीहा में महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अफवाह और असामाजिक तत्वों पर सख्ती
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और इन्हें आपसी भाईचारे तथा कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़े – बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी
एसडीएम ने ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित अप्रमाणित सूचनाओं से बचें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
प्रशासन को मिला सहयोग का आश्वासन
सभी थानाध्यक्षों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को लेकर पूरी तैयारी है और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसडीएम नानपारा ने लोगों से नई परंपरा न शुरू करने और पूर्व परंपराओं के अनुसार ही त्योहार मनाने की अपील भी की।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1
foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…
फोटो X गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान…
फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…
AI निर्मित बरेली में 13 अक्टूबर को हो सकती है बड़ी घोषणा, 2500 से बढ़कर…
मकेर में 15 मिनट के भीतर दो जगह टूटे तटबंध, घरों से लेकर खेतों तक…
फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…