आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)।
जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवा बाजार के पास एक बाइक एजेंसी के प्रतिष्ठान पर, समाजवादी पार्टी के गोपालपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री बलराम यादव व राम आसरे विश्वकर्मा तथा दुर्गा प्रसाद यादव, हवलदार यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला एमएलसी चुनाव को जिताने के लिए, आप लोग डोर टू डोर संपर्क के लिए गाँव गाँव जाइये ।
और क्वालिफाइड छात्र-छात्राओं से संपर्क करके एक-एक वोट बटोरेने का कार्य कीजिये। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राज मंत्री बलराम यादव ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है, पूर्ण रूप से एमएलसी का चुनाव जीतना । जब मीडिया ने उनसे कहा कि सरकार छात्राओं और छात्रों के बीच में स्मार्टफोन बांट रही है फ्री में राशन बांट रही है फिर कैसे आप दावा करेंगे कि हम यह चुनाव जीत रहे हैं?
इस पर उन्होंने कहा कि जनता लुभावने या बहकावे में ना आए अपनी समझदारी का परिचय दे, और समाजवादी पार्टी को जीता कर देश और प्रदेश को बचाने का काम करें। क्षेत्रीय विधायक की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गोपालपुर विधानसभा के विधायक नफीस अहमद ने चुनाव जितने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी है, साथ ही साथ गुड्डू यादव और सपा के एक एक सिपाही इस चुनाव को जिताने के लिए लगे हुए हैं। इसका जीता जागता सबूत है इस बैठक की भीड़ जो बता रही है कि हम चुनाव जीत रहे हैं।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…