एसपी ने महिला पुलिस अंशिका श्रीवास्तव को पुलिस का सर्वश्रेष्ठ दर्जा देकर किया सम्मानित

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया।
एसपी द्वारा हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र तथा नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सी सी टी एन एस सेल आजमगढ़ को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, वहीं अंतरराज्यीय फर्जी गोल्ड लोन कराने वाले 04 सदस्यों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
थाना कप्तानगंज में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजन सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी धन्धारी थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ को रोडवेज बस से अम्बेडकरनगर की तरफ जाते समय महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव द्वारा उसी बस में सफर करते समय सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा महिला आरक्षी अंशिका श्रीवास्तव को वर्ष 2023 के जनपद आजमगढ़ की सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस कर्मी का दर्जा देकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसी तरह नागरिक सेवाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीसीटीएनएस सेल के कार्मिक कम्प्यूटर आपरेटर आशीष पाण्डेय, (डी0सी0) प्रभारी सीसीटीएनएस सेल, कम्प्यूटर आपरेटर गौरव कुमार,सीसीटीएनएस सेल,कम्प्यूटरऑपरेटर आलोक कुमार, सीसीटीएनएस सेल को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सम्मान पाने वालो में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 सुरेश सिंह, का0 सोनू यादव, का0 कलामुद्दीन थाना मुबारकपुर, उ0नि0 लालबहादुर बिन्द, का0 अभय कुमार सिंह, का0 शैलेन्द्र प्रसाद थाना कोतवाली आजमगढ़, मु0आ0 अमित सिंह, मु0आ0 पवन यादव, मु0 आ0 धर्मेन्द्र यादव, का0 अरूण पाण्डेय, का0 सुनील प्रजापति, का0 अवनीश सिंह, स्वाट टीम जनपद आजमगढ़ व मुख्य आ0 संजय सिंह, मु0आ0 चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस सेल आजमगढ़ शामिल हैं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

9 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

9 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

9 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

9 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

9 hours ago