खतौनी से इंद्राज हटाए जाने की मांग को ले कर हमारा संघर्ष जारी रहेगा- का0 साधुशरण

3 फरवरी को तहसील का घेराव करने का लिया निर्णय

बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चकिया कोठी चौराहा पर भूमि पट्टा बचाओ संघर्ष तले उत्तर प्रदेश किसान सभा आम जन के संयुक्त तत्वावधान में धरना -प्रदर्शन किया गया।इस दौरान तहसील कार्यालय द्वारा पट्टा धारक किसानों के खतौनी में दूसरे व्यक्ति का आदेश से संबंधित इंद्राज दर्ज कर दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।वहीं इस समस्या को लेकर 3 फरवरी 2024 को तहसील का घेराव करने का निर्णय लिया गया। धरना- प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए, किसान सभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री का० साधुशरण व किसानों ने आरोप लगाया कि पट्टा धारक किसानों को चकिया कोठी के सैकड़ो पट्टाधारक के खतौनियों पर दूसरे का आदेश सम्बन्धित इंद्राज दर्ज कर उनकी जमीन से छेड़छाड़ की जा रही है,इसे लेकर किसानों द्वारा मुख्यमंत्री सहित तमाम उच्चाधिकारियों तक पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई जा चुकी है। किन्तु कोई सुनने वाला नहीं है।यदि दर्ज किए गए इंद्राज को हटाया नहीं गया, तो किसान सभा आरपार की लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों,मजदूरों के हक पर डाका डाल रही है।कामरेड चन्द्रभान यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर किसानों,मजदूरों, गरीबों, असहायों की समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से समाजसेवी जटाशंकर सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, हैदर अली, पहवारी प्रसाद,ओमहरि कुशवाहा, मथुरा पुरी,वीरेंद्र, राजेश, बैरिस्टर प्रसाद, राजाराम प्रसाद,सुबाष यादव, पंकज निराला आदि ने सम्बोधित किया।संचालन मकसूद ने किया।यहां मुख्य रूप से डॉ इसरारुल हक,सफीउल्लाह अंसारी,डॉ सुल्तान हक,शारदानन्द यादव,महमूद मंसूरी, नगीना प्रसाद,छोटेलाल, रजनीश भारती, डॉ बी.के. नायक,असगर अंसारी, बसंत, सरल राम, रंजीत प्रसाद, अली हसन, रुदल प्रसाद, संतोष प्रसाद, जगबली प्रसाद, रामबली प्रसाद,रामजतन प्रसाद, राजेश प्रसाद, रोज मुहम्मद,हलीम, मुन्ना, हकीम, जाहिद, रामाशंकर प्रसाद,मेराज, गौतम,हरेन्द्र बैठा, प्रभुनाथ प्रसाद, नथुनी पासवान, बबून्दर बैठा, रामनवमी प्रसाद, नगीना प्रसाद, शिवनाथ, सुशील शाह,जवाहर प्रसाद, लालमुनि प्रसाद,अंशु सिंह,अवधेश आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

6 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

6 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

13 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

14 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

14 hours ago