फिरोजाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए चर्चित Anuj Chaudhary ने बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बृहस्पतिवार रात एसपी देहात अनुज चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर राजपाल यादव को समर्थन देते हुए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में एसपी अनुज चौधरी ने कहा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने दशकों तक लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने कहा कि जब कोई कलाकार कठिन दौर से गुजर रहा हो, तो समाज का दायित्व बनता है कि वह उसके साथ खड़ा हो।
उन्होंने राजपाल यादव के संघर्षों का जिक्र करते हुए उनके जल्द ही संकट से बाहर आने की कामना की।
गौरतलब है कि अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों पुराने चेक बाउंस और कर्ज अदायगी से जुड़े एक मामले में कानूनी पेचीदगियों का सामना कर रहे हैं। इसी बीच एसपी अनुज चौधरी की ओर से मिली आर्थिक सहायता और सार्वजनिक समर्थन चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़े – पार्किंग, मेट्रो और सुविधा—ताज महोत्सव 2026 का स्मार्ट सफर
अनुज चौधरी इससे पहले संभल में सीओ पद पर रहते हुए भी अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे थे। वे एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान रह चुके हैं और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भी हैं।
उनके इस कदम को सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है।
बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का बड़ा अभियान, जीरो टॉलरेंस नीति लागू…
चूरचू प्रखंड में हाथियों का कहर: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हजारीबाग…
रामगढ़ के पतरातू में CISF कॉलोनी में महिला की आत्महत्या, PVUNL परिसर में शोक—पुलिस जांच…
ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश आम चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण एशिया की राजनीति…
मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: देवरिया में सुबह 5 बजे से पुलिस अलर्ट, 314 लोगों व…
फर्रुखाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलसरा रोड स्थित कर्बला (नजफ)…