Categories: कविता

डाल सब्र के बीज।

सूना जब आँगन लगे, बने न कोई बात।
सब्र रखो उस वक़्त में, वही बने सौगात॥

धन वैभव जब पास हो, ना कर तू अभिमान।
कद्र करो उस दान की, जिसने किया प्रदान॥

राह कठिन जब सामने, मन में ना हो रोष।
सब्र रखो उस वक़्त में, मिल जाए संतोष॥

बदले जब तक वक़्त ना, ना हारो विश्वास।
सब्र करो, फिर आएगा, खुशियों का मधुमास॥

अंधियारों में जो जले, सौरभ सच्चा दीप।
सब्र उसी का नाम है, भरता खाली सीप॥

फल की ना कर आस तू, कर कर्मों पर गौर।
सब्र रखे जो वक़्त में, मिलता उसको और॥

हर सुख-दुख का मेल है, जीवन एक किताब।
सब्र कद्र जो सीख ले, सच में बदले ख्वाब॥

रूठे जब हालात हों, ना हो मन उदास।
सब्र करे जो नेक दिल, पाए खूब सुवास॥

सुख आए झुक के रहे, ना कर तू अभिमान।
बिना कद्र उपहार सब, खो देते नादान॥

सूखे मन के खेत में, डाल सब्र के बीज।
फल फलते हैं धैर्य से, काम न आये खीज॥

मिले अगर कुछ वक़्त से, ना कर गर्व अपार।
कद्र करे जो काल की, सजे उसका संसार॥

धूप सहे जो शांत मन, पाते वही छांव।
सब्र रखे तो ना कभी, डगमे उसके पाँव॥

चमकेगा वह चाँद भी, जो सहे अंधियार।
सब्र करे जो रैन में, उजियारा हो यार॥

दुःख-दाह से भाग मत, धीरज धर मन मान।
सब्र सुरा सम जगत में, पी ले साजन जान॥

सौरभ विपदा घोर में, रहे विनीत विचार।
मौन रहें कर काल पर, बृह्मस्त्र ज्यों प्रहार॥

श्वास-श्वास में साधना, कर्म बना अनुराग।
सब्र-धर्म से खिल उठे, जीवन बने सुहाग॥

संकट हो या सुख मिले, रखे एक-सा भाव।
कद्र सब्र संग जो चले, डूबे ना वह नाव॥

प्रीति बिना ना सार है, ना धन, ना दरबार।
सब्र बिना जो जीव है, उसका जीवन भार॥

सदा समय सौगात की, कद्र करो हर भाव।
वरना जीवन शेष में, रह जाए पछताव॥

—डॉ. सत्यवान सौरभ

Karan Pandey

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

2 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

2 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

8 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

8 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

9 hours ago