महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महाराजगंज जिले के सिविल लाइन स्थित राम जानकी मंदिर में आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य आकर्षण भगवान राम के जन्मोत्सव के साथ-साथ भव्य तिलकोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन था, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान पुष्पलता सिंह, पत्नी पी. के. सिंह रहीं, जिनके द्वारा भगवान श्रीराम की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित किया गया। इस धार्मिक विधि को संपन्न कराने हेतु आचार्य सूरज मिश्र एवं पंडित दीनानाथ मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चन का क्रम आरंभ हुआ। मंदिर प्रांगण घंटियों की गूंज, शंखनाद और राम नाम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। दोपहर 12:00 बजे श्रीराम जन्मोत्सव मे भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप का विधिवत तिलक कर पुष्प वर्षा एवं भजन-कीर्तन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने राम लला का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य किया और प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। प्राण प्रतिष्ठा एवं जन्मोत्सव के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति भाव से सेवा की। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक रामेश्वर चौधरी, अध्यक्ष बद्रीधर द्विवेदी, वरिष्ठ सदस्य रमेश निगम, दुर्गेश यादव, ज्ञानेश कुमार, मनोज जायसवाल, हिमांशु तिवारी, नितिन सिंह, मंदिर के पुजारी धनंजय मिश्रा, अशोक मिश्रा सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…