बीमार पिता को पुत्र ने लाठियों से पीटा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत बीमार पिता को पुत्र ने लाठियों से पीटा, न्याय की फरियाद लेकर पिता पहुंचा थाने पर। राम सजन उम्र 56 वर्ष निवासी कुशभवना,ने अपने पुत्र राम अवतार के विरुद्ध थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है कि काफी दिनों से बीमार चल रहा हूं। मेरी पत्नी गुड़िया भी दोनों आंख से अंधी है। जिस पर मेरे पुत्र राम अवतार ने कहा कि, तुम घर पर काम नहीं कर पाते इसलिए घर छोड़कर भाग जाओ। विरोध किया तो लाठियों से पीट दिया। कभी था कि श्रवण कुमार अपने अंधा अंधी माता पिता को कंधे पर लाद कर तीर्थाटन करवाया था। आज इस घोर कलिकाल में पुत्र माता व पिता दोनों को मार कर घर से भगाने का सिलसिला आए दिन देखने को मिल रहा है। हालांकि इस,संदर्भ में थाना पयागपुर में पुत्र को नामजद करते हुए पिता की तरफ से तहरीर दी गई है। इस संदर्भ में बात करने पर थाना अध्यक्ष पयागपुर ने बताया कि पीड़ित की तरफ से,तहरीर मिल चुकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

18 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

18 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

18 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

19 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

19 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

19 hours ago