किसानों से खरीदी जाएगी पराली

पराली के व्यवसायिक उपयोग को दिया जाए बढ़ावा:डीएम

150 रुपये/कुंतल की दर से पराली खरीदेगी शुभम बायो एनर्जी, बनाएगी बायो कोल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बायो एनर्जी बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने पराली के व्यवसायिक प्रयोग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया और पराली निस्तारण को लेकर एग्रीगेटर /उद्यमी और कृषक के साथ आपसी समन्वय स्थापित कराया गया । बैठक में उद्यमी के रूप में शुभम बायो एनर्जी देवरिया और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के उद्यमी आकाश श्रीवास्तव ने किसानों से पराली खरीद का आश्वासन दिया। शुभम बायो एनर्जी और कृषको के बीच 150 रु /कुन्तल की दर से पराली खरीद पर सहमति बनी। शुभम बायो एनर्जी, देवरिया आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करके पराली से बॉयो कोल बनाएगी।
जिलाधिकारी ने पराली के व्यवसायिक उपयोग के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पराली में आग लगाने से किसानों को आर्थिक लाभ नहीं मिलता है अपितु पर्यावरण को नुकसान ही होता है। किसान पराली के माध्यम से अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने 150 रुपये/प्रति कुंतल की दर से पराली के क्रय को प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि, समस्त बीडीओ अपने-अपने क्षेत्रों में पराली क्रय को प्रोत्साहन दें और भूसे को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित गोशाला में उपलब्ध कराए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार , अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव , उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह , उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ,भूमि संरक्षण अधिकारी ,जिला कृषि अधिकारी एवम फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन ने भाग लिया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

17 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

17 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

17 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

18 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

18 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

18 hours ago