सदर तहसील में समाधान दिवस आयोजित

समाधान दिवस में कुल 25 मामले आए, जिसमें महज एक मामला ही निस्तारित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के साथ जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमे 01 मामले का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही करते हुए शेष मामलों को शीघ्रता पूर्वक और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। उन्होंने सामान्य प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों के मामलों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम आवश्यकतानुसार गठित करते हुए कार्यवाही करें। इस दौरान समाधान दिवस में सीएमओ डा. श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

4 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

4 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

9 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

9 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

9 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

9 hours ago