जन समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें-ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित की गई ज्वाईंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि, अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है और जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एंव समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथकिता है। आए हुए मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नही होनी चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा, उक्त निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर सदर तहसील में आयें मामलों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये । ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र के निस्तारित मामलों के सत्यापन कराकर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी कराया। अधिकारी गण स्वयं मौके पर जाकर शिकायतो का निस्तारण कराकर सदर तहसील को रिर्पोट प्रस्तुत करे। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये, शिकायतों के गुणवक्तापरक निस्तारण न होन पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी नियमित भ्रमण करते रहे, जनता के शिकायतो का निस्तारण स्वयं करे अधीनस्थ पर ना छोडे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, अपर एसडीएम सदर कुंवर सचिन सिंह, तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, कानूनगो लेखपाल अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

7 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

7 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

7 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

7 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

8 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

8 hours ago