पोखरे में डूबने से फौजी की मौत


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चितबड़ागांव निवासी सेना के सूबेदार सुनील कुमार सिंह (48) की मौत बरइया के पोखरा में डूबने से हो गया। यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ, जब सूबेदार सुनील कुमार सिंह नहा रहे थे। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों में करूण-क्रंदन व चीत्कार मचा है। चितबड़ागांव नगर पंचायत निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर उदय भान सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह भारतीय थल सेना के सिग्नल कोर में सूबेदार के पद पर तैनात थे। अवकाश पर घर आए सुनील कुमार सिंह शनिवार की अपरान्ह नगर स्थित बरईया पोखरे में नहाने के लिए चले गये। कपड़ा व मोबाइल बाहर रखकर नहाने लगे, तभी असंतुलित होने की वजह से गहरे पानी में समा गये। उन्हें डूबते हुए देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों को देर शाम सुनील कुमार सिंह का शव बरामद करने में सफलता मिली।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

45 minutes ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

13 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

14 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

14 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

14 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

16 hours ago