बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

कर्नलगंज गोंडा। (राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को नगर कर्नलगंज से चंद दूरी पर गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित सनराइज गार्डेन हाल में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खण्ड शिक्षाधिकारी सीमा पांडेय ने व संचालन याकूब सिद्दीकी व प्रियंका त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अजय सिंह व सीडीओ गौरव कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय बरवलिया प्रथम की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। उसके बाद छात्र छात्राओं ने अनेको मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुये विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरकार कायाकल्प योजना को लेकर प्रतिबद्ध है। जो आज की आवश्यकता भी है, हम सबको मिलकर इसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मेरे सहयोग की आवश्यकता जहां भी हो अवगत कराएं तत्काल सहयोग मिलेगा। मगर सम्मान से कही भी समझौता नही किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों, ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों से अपने गांव के स्कूल का कायाकल्प कराने की अपील की। उन्होंने कहा तमाम विद्यालय ऐसे हैं जहां बाउंड्रीवाल नही बना है। जिससे अनेकों तरह की समस्याएं उतपन्न हो रही है। उन्होंने मनरेगा योजना से 6 फिट से अधिक ऊंची बाउंड्रीवाल बनवाने की बात कही। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में दिसम्बर माह के अंत तक समस्त कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा विनोद जायसवाल, खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, मंत्री विपिन कुमार सिंह, आदर्श अध्यापक व ब्रांड एम्बेसडर रवि प्रताप सिंह, एसआरजी कमलेश पांडेय एआरपी अनुराग कुमार, कमलेश कुमार, आलोक दीक्षित, हरि प्रसाद यादव, एआरपी विमल दूबे आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अपने विचार रखे। ग्राम प्रधान वृहस्पति कुमार उर्फ चूरे दुबे, मुफ़ीस खां, दीनदयाल गोस्वामी, बाबूलाल, मान सिंह, मनोज पांडेय, आनन्द सिंह, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सलमान सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान व शिक्षक मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

6 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

7 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

17 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

19 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago