February 5, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

समाजसेवियों ने अलाव की शुरू कराई व्यवस्था

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) बढ़ते शीत लहर के साथ ठंडक को देखते हुए क्षेत्र के समाजसेवियों ने जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करा कर मानवता का परिचय दे रहे हैं!
मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य राम जनक सिंह पयागपुर ने आधा दर्जन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करा कर मानवता की मिसाल पेश की है।
उन्होंने कहा कि बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जो गरीब कमजोर असहाय की हर मदद में शामिल न हो सके! तो उसे बड़ा नहीं कहा जाता जो हर लोगों के सुख और दुख दोनों में कंधे से कंधा मिलाकर चलता है !उसे समाज बड़ा मान लेता है! !इसलिए हम सभी का यह धर्म है! कि जनता की हर संभव मदद करना !इसके साथ जिला पंचायत सदस्य ने नए वर्ष के पावन अवसर पर तमाम लोगों का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं भी दी।