समाजसेवी हाजी अब्दुल मुक्तदिर अंसारी “पल्लू ” की ह्रदय गति रुकने ने से मौत

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )
रेशमी नगरी मुबारकपुर में स्थित मोहल्ला रसूलपुर के चर्चित जनता हितैषी समाजसेवी हाजी अब्दुल मुक्तदिर अंसारी निवासी थे, वह छः भाइयों में वो चौथे नंबर पर थे इनकी पत्नी समेत चार पुत्रियां एवं तीन पुत्र हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी की शादी जल्द हुई है।
समाजसेवी एवं राजनीत से जुड़े जिम्मेदार समाजसेवी कार्यकर्ता रहने के साथ ही 2023 में हुए निकाय चुनाव में मुबारकपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा के सिंबल पर लड़ चुके हाजी अब्दुल मुक्तदिर अंसारी उर्फ हाजी पल्लू का 52 वर्ष की आयु में ही शुक्रवार को करीब 2:00 बजे हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया, उनके निधन की सूचना मिलते ही मुबारकपुर व आसपास क्षेत्रों में गम की लहर दौड़ गई, और उनके आवास पर उनका अंतिम दर्शन करने के लिए राजनीतिक दल समेत हजारों लोगों का तांता लग गया है, बता दें कि हाजी अब्दुल मुक्तादिर अंसारी मुबारकपुर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक जिम्मेदार शख्सियत मानी जाते थे। वह गरीबों, मजबूरन, बेसहारों के लिए मसीहा थे, उनके निधन पर सर्व धर्म समाज के लोग शोक में डूब गए। और उनके आवास पर सांतवना देने वालों की भीड़ लग गयी। उनका जनाज़ा शुक्रवार को रात 9:00 बजे मोहल्ला रसूलपुर में अदा कर, पास के कब्रिस्तान में नम आँखों से सुपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामदर्शन यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुड्डू यादव,पप्पू मलिक,हाजी आदिल,डॉ.जावेद कमर,हाजी शमशाद, डॉ अलीम अंसारी,हाजी सफीउज़्ज़मा, हाफिज़ नफीस आदि लोग रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

6 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

6 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

7 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago