Thursday, February 19, 2026
Homeराजनीतिक खबरेधुंआधार प्रचार, विरोधियों पर करारा प्रहार, कहा- AAP ने हमेशा किया देश...

धुंआधार प्रचार, विरोधियों पर करारा प्रहार, कहा- AAP ने हमेशा किया देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ -योगी

अहमदाबाद एजेंसी ।गुजरात में पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य की 89 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गुजरात में जनसभा को संबोधित किया। पहले चरण के वोटिंग के बारे में बोलेते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज एक अहम दिन है। आज पहले चरण के मतदान के लिए मतदान हो रहा है और आज ही गुजरात के गौरव (गौरव) पीएम मोदी जी-20 देशों के प्रमुख बन गए हैं। यह वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है। 

गुजरात के बायड विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथकांग्रेस हमेशा सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब अंबेडकर का विरोध करती रही। कांग्रेस संकट के समय जनता के साथ खड़ी नहीं रह सकती। आम आदमी पार्टी (आप) हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है।

शाम चार बजे अहमदाबाद के धंधुका व‍िधानसभा क्षेत्र में योगी आद‍ित्‍यनाथ युवाओं में जोश भरेंगे और शाम को साढ़े पांच बजे से सीएम योगी वाघोड‍़ि‍या व‍िधानसभा क्षेत्र में जीत के ल‍िए हुंकार भरेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गुजरात दौरे की ट्वीट कर जानकारी दी। पीएम मोदी के बाद सीएम योगी की गुजरात व‍िधानसभा चुनाव प्रचार के ल‍िए सबसे अध‍िक मांग है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments