Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedदेवरिया महोत्सव में गुंजा जय श्रीराम का नारा

देवरिया महोत्सव में गुंजा जय श्रीराम का नारा

आरोप प्रत्यारोप के बीच शुरू हुआ कार्यक्रम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया महोत्सव के दूसरे दिन गणमान्य अतिथियों के द्वारा विधि विधान से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह,एडीएम प्रशासन, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि व अन्य अतिथिगण शामिल थे। आज के संध्याकालीन कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह द्वारा मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ उन्हें देखने को उमड़ पड़ी। लोगों में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को देखने के लिए काफी उत्साह था। पूरा पंडाल जय श्री राम के नारे से गूंज उठा।

2 तारीख के सिद्धार्थनगर महोत्सव में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मची भगदड़ को जान कर भी लोग सहमे नजर आए पर पुलिस व्यवस्था के आगे कार्यक्रम कितना सफल होगा अब पुलिस व प्रशासन के ऊपर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments