आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ शहर के पास कोडर अजमतपुर में स्थित प्रधान मंत्री कौशल विकास सेंटर पर बुधवार की शाम विभिन्न कार्यों से प्रशिक्षित अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम बहादुर सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया कौशल विकास बेरोजगारी का करता है विनाश, क्यों कि इससे हिंदुस्तान का कोई भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं रह सकता ।
इसके ऊपर विस्तृत जानकारी डालते हुए सीडब्ल्यूसी विभाग से अखिलेश सिंह ने कहा कि यह योजना सन 2015 से लांच हुई है, जिसके तहत प्रतिवर्ष लाखों बेरोजगार विभिन्न कामों का प्रशिक्षण लेकर और बैंकों से लोन लेकर अपने काम को अंजाम देते हैं, तथा बेरोजगारी दूर करके रोजगार को बढ़ावा देते हैं। जिससे घर परिवार गांव जिला के साथ-साथ देश का भी आर्थिक लाभ होता है ।कार्यक्रम के अंत में सेंटर संचालिका प्रिंसी राय ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि इस योजना के माध्यम से हम गांव गांव जाकर शिक्षित,अशिक्षित महिला, पुरुष बेरोजगार युवक, युवतियों को हुनर सिखा कर उन्हें रोजगार मुहैया कराने का काम करेंगे ।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…