छह गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तालाबंदी

बलिया(राष्ट्र की परम्पर)

शिक्षा की गुणवत्ता और नियमों के पालन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) बांसडीह अनूप त्रिपाठी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में संचालित छह गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तालाबंदी की। यह कार्रवाई पूर्व में जारी चेतावनी और नोटिस के बावजूद की गई, क्योंकि स्कूल प्रबंधकों ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया था।

एबीएसए के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र में कुल 16 गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनके खिलाफ पहले ही बीआरसी स्तर से नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज और मान्यता पत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके, कई स्कूलों ने संचालन जारी रखा। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान एबीएसए ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ताला बंदी कर दी और विद्यालय प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में संचालन न करने का निर्देश दिया।

तालाबंदी की कार्रवाई एकलव्य कान्वेंट स्कूल हालपुर, ग्रामीण चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल जयनगर, जीडी पब्लिक स्कूल हरदत्तपुर, कार्मल मिशन स्कूल बांसडीह सहित अन्य गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों में की गई।

एबीएसए अनूप त्रिपाठी ने कहा कि बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों में बच्चों का भविष्य असुरक्षित रहता है और यह शिक्षा के मानकों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी विद्यालय बिना मान्यता के दोबारा संचालन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी हलचल और भय का माहौल है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का दाखिला केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं, जिससे बच्चों की शिक्षा मानकों के अनुसार हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में ठेकेदारों की आवाज प्रशासन तक पहुंची, आठ ज्वलंत मुद्दों पर हुई अहम वार्ता

एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…

44 minutes ago

जिस कलम ने बेखौफ उठाई जनहित की आवाज, उसकी खामोशी पर भावुक हुए एसपी,परिवार को बड़ी मदद

मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…

55 minutes ago

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

3 hours ago

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के टोला भरवलिया में…

3 hours ago

घुघली-शिकारपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली-शिकारपुर मार्ग पर रात बरवा खुर्द गांव के पास दो बाइकों…

3 hours ago

बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर कांग्रेस का धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा जेल भरो आंदोलन : रविप्रताप सिंह

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कभी ब्रिटिश शासनकाल में व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में…

3 hours ago