एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण: डीएम ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण मतदाता सूची पर जोर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचक नामावलियों की शुद्धता, सटीकता और गुणवत्ता में सुधार करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं और छूटे हुए तथा नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुरानी और नई मतदाता सूचियों का आपसी मिलान कर वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, तभी एक सटीक, विश्वसनीय और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।

जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम, उपनाम और पते से संबंधित त्रुटियों के सुधार पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि स्पेलिंग की गलतियां और हिंदी में मात्रा संबंधी अशुद्धियां मतदाता सूची की गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं, इसलिए इन्हें ठीक करना बेहद जरूरी है। इसके लिए बूथ लेवल एजेंटों और राजनीतिक दलों के स्तर पर समन्वित प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता में सभी राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग अनिवार्य है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि मतदाताओं की शिकायतों, दावों और आपत्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) की संख्या बढ़ाकर 126 कर दी गई है। इससे शिकायतों की सुनवाई में तेजी आएगी और मतदाता सूची को और अधिक सटीक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम/सहायक निर्वाचक अधिकारी नन्द प्रकाश मौर्या, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विजय यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें बहुजन समाजवादी पार्टी से नारद राव, समाजवादी पार्टी से कुंवर दत्त, आम आदमी पार्टी से दामोदर प्रसाद गोयल, भारतीय जनता पार्टी से गौतम तिवारी, कांग्रेस पार्टी से अफजल अब्बास तथा अपना दल (एस) से प्रदुम्न पटेल शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

28 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

36 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago