चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का भाजपा मुख्यालय दौरा, अंतर-दलीय संवाद बढ़ाने पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चीन के सत्ताधारी दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप-मंत्री सुन हैयान ने किया। भाजपा ने इस मुलाकात की जानकारी आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की।

भाजपा की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा महासचिव और सांसद अरुण सिंह ने किया। बैठक के दौरान दोनों देशों के सत्ताधारी दलों के बीच अंतर-दलीय संवाद (Inter-Party Communication) को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

अंतर-दलीय संचार को बढ़ावा देने पर जोर

भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में भाजपा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच संवाद के नए माध्यमों और सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया गया।

उन्होंने लिखा कि सुन हैयान के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की, जिसमें भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदू ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

गलवान के बाद रिश्तों में आई थी तल्खी

गौरतलब है कि साल 2020 में गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प के बाद भारत-चीन संबंधों में भारी तनाव देखने को मिला था। सीमा विवाद के चलते दोनों देशों के राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों में भी खटास आ गई थी।

हालांकि अक्टूबर 2024 में सीमा से सैनिकों की आंशिक वापसी पर सहमति बनने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है।

सत्ताधारी दलों के स्तर पर संबंध सुधार की कोशिश

भाजपा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को पारंपरिक रूप से वैचारिक विरोधी माना जाता रहा है। इसके बावजूद हालिया बैठक को दोनों देशों के सत्ताधारी दलों के बीच संबंध सुधारने की दिशा में एक अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संवाद भविष्य में भारत-चीन संबंधों को स्थिर और व्यावहारिक दिशा देने में सहायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें – संत कबीर मगहर महोत्सव-2026: तैयारी बैठक में छह दिवसीय आयोजन को मंजूरी

Karan Pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

4 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

5 hours ago