28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक होगा महोत्सव का आयोजन
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कबीर मगहर महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में समिति द्वारा कबीर मगहर महोत्सव-2026 का आयोजन 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक छह दिवसीय रूप में कराए जाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए खर्च, धन की उपलब्धता और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महोत्सव के दौरान विभिन्न तिथियों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और कैलेंडर तैयार करने पर भी सहमति बनी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यक्रमों को समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने उप-समितियों के गठन कर दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करने, आयोजन स्थल के ले-आउट के अनुसार टेंट, कुर्सी सहित अन्य आवश्यक सामग्री से संबंधित टेंडर प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि महोत्सव में संत कबीर की विचारधारा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता दी जाएगी और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यशालाओं के आयोजन और जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
समिति के सदस्यों द्वारा महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी ने व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग महोत्सव में शामिल हों और संत कबीर दास के विचारों से प्रेरणा लें। उन्होंने सभी समितियों के सदस्यों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
बैठक में समिति के सदस्यों के साथ संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…
लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…
मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…