एसआईआर: जिलाधिकारी ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आज नगर आयुक्त के साथ शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यास इंटर कॉलेज, सेवला जाट; टैगोर पब्लिक स्कूल, सेवला सराय; तथा कांसीराम इंटर कॉलेज, कोटली बगीची पहुंचकर गणना पत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

सेवला जाट स्थित व्यास इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 435 से 442 तक निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बीएलओ, सुपरवाइजर और नोडल अधिकारियों से गणना पत्रों के संकलन की स्थिति जानी। इस दौरान वे सघन आबादी वाले इलाकों में स्वयं डोर-टू-डोर पहुंचे और मतदाताओं से संवाद कर गणना पत्र तत्काल भरकर बीएलओ को जमा करने की अपील की। स्थानीय मतदाताओं ने भी सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके बाद वे टैगोर पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां बूथ संख्या 443 से 452 पर बड़ी संख्या में मतदाता गणना पत्र जमा कराने आए थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदान क्षेत्र में घर-घर संपर्क सुनिश्चित करें, वितरित सभी गणना पत्रों का संकलन समय पर कराएं तथा उन्हें डिजिटाइजेशन सेंटर पर तुरंत डिजिटाइज कराएं।

जिलाधिकारी ने कांसीराम इंटर कॉलेज, कोटली बगीची, देवरी रोड सहित अन्य शहरी क्षेत्रों के बूथों का भी निरीक्षण किया और जनता से अपील की कि वे अपना गणना पत्र शीघ्रता से जमा करें, ताकि आगामी मतदाता सूची ड्राफ्ट में उनका नाम सम्मिलित हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करता है और इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता, संदिग्धों की जांच के साथ बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के…

51 minutes ago

न्यायपालिका की लक्ष्मण रेखा: आदेश की अवहेलना और अवमानना में क्या है अंतर?

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ न्यायपालिका लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन किसी भी संवैधानिक…

13 hours ago

देवरिया से कौशाम्बी जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, SP अभिजित आर. शंकर ने स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन देवरिया में शुक्रवार, 27 नवंबर को भावुकता और सम्मान…

15 hours ago

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

16 hours ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

16 hours ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

17 hours ago