भतीजी की विवाह में गए परिवार के घर से 47 लाख की नकदी व जेवरात चोरी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भतीजी की शादी में शामिल होने गए तिवारीपुर निवासी व्यवसायी उमा मद्धेशिया के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार के लौटने पर रविवार सुबह घर का मुख्य दरवाज़ा टूटा मिला। कमरे में रह रहे छोटे बेटे और बहू ने इसकी सूचना उमा मद्धेशिया को दी।

घटना के बारे में बताया गया कि उमा मद्धेशिया शनिवार की शाम सपरिवार देवरिया स्थित एक मैरेज हॉल में शादी समारोह में गए थे। उनकी छोटी बहू और छोटा बेटा घर की दूसरी मंज़िल पर स्थित कमरे में रुके थे। सुबह जब छोटे बेटे ने नीचे का दरवाज़ा खुला देखा तो वह स्तब्ध रह गया। घर का सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना पाकर उमा मद्धेशिया घर पहुंचे तो पाया कि घर में रखे नकद पैसे और जेवरात गायब हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

उमा मद्धेशिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वे एक व्यवसायी हैं और उनके घर से करीब 47 लाख रुपये नकद व जेवरात चोरी हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से चोरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

15 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

15 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

15 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

15 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

15 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

16 hours ago