परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
चंदौली (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पिपरी गांव निवासी हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार गोंड का बुधवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सत्येन्द्र कुमार गोंड वर्तमान में जौनपुर के शाहगंज कोतवाली में कार्यरत थे और 10 दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं,खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह सत्येन्द्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके उपरांत आनन – फानन में परिजनों ने सत्येन्द्र को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सत्येन्द्र का निधन हो गया। यूं अचानक हुई मौत से सभी परिजन सदमे में हैं। मृतक की पत्नी प्रियंका और माता विद्यावती देवी का रो – रो कर बुरा हाल रहा।
सत्येन्द्र के परिवार में पिता भगवान दास, माता विद्यावती देवी, पत्नी प्रियंका और दो बच्चे लकी और युवराज हैं, इनके अलावा सत्येन्द्र के छोटे भाई धर्मेन्द्र कुमार भी आजमगढ़ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…