नशीली ताड़ी पीने से बच्चे की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

एकलौते बेटे की मौत के बाद घर में मचा है कोहराम

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुराघाट बसारत पूर गांव में नशीली ताड़ी पीने से हुई एक बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। एकलौते बेटे की मौत से मां बाप सदमे में है, गांव में शोक की लहर व्याप्त है। जबकि नशीली ताड़ी पीने से दो की हालत में सुधार है जबकि लालधर नामक व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। और उसका इलाज शारदा नारायण हॉस्पिटल में चल रहा है। उधर घटना के बाद पुलिस ने ताड़ी बेच रहे पारा गांव निवासी खुडबुड को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है तथा नशीली ताड़ी और मटके को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया हैं। वहीं बच्चे के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने से घटना अभी भी संदेहास्पद बना हुआ है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की सम्भावना है। बताया जाता है कि मंगलवार को नशीली ताड़ी पीने से डेढ़ वर्षीय आरूष की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें लालधर नामक व्यक्ति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि ताड़ी पीने के दौरान मजाक में किसी ने बच्चे को ताड़ी पिला दिया था। लेकिन ताड़ी जानलेवा साबित हो जाएगा किसी को पता नहीं चल पाया। लोगो ने ताड़ी में नशीली दवा डालकर बेचें जाने का आरोप लगाया। बहरहाल पुलिस बच्चे की शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि ताड़ी में कौन सा नशीला पदार्थ मिलाया गया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

5 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

6 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

6 hours ago