सिकन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता: जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी हिरासत में

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकन्दरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक के पास से एक नाजायज चाकू भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के नेतृत्व में की गई। थाना सिकन्दरपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक शकील अहमद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए महथापार मोड़ पुलिया के पास सुबह करीब 9:10 बजे छापेमारी कर अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सचिन पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम महथापार, थाना सिकन्दरपुर, बलिया (उम्र 20 वर्ष), रौनक कुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा, निवासी भड़िकरा, थाना सिकन्दरपुर, बलिया (उम्र 21 वर्ष), साथ ही तीन बाल अपचारी भी पकड़े गए, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त सचिन के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया।गिरफ्तार अभियुक्तों व बाल अपचारीगण के विरुद्ध थाना सिकन्दरपुर पर मु.अ.सं. 163/2025 के अंतर्गत धारा 191(2), 109, 333, 352, 351(3) BNS तथा 3(5) BNS और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई। इसके उपरांत सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शकील अहमद, हेड कांस्टेबल सौरभ यादव, कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल नित्यानंद, कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

16 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

16 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

16 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

17 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

19 hours ago