सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी 50 वर्षीय नागा पाल शनिवार को घाघरा नदी पार करते समय लापता हो गए थे। जानकारी के अनुसार, नागा पाल रोज की तरह गाय चराने के लिए दियारा क्षेत्र में गए थे। लौटते समय वह गाय की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे थे, तभी वह पानी के तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए। शनिवार शाम से ही गांव वालों और परिजनों द्वारा उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। रविवार को पूरे दिन तलाश जारी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को बारिश के चलते तलाशी अभियान स्थगित कर दिया गया। थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर ने बताया कि बारिश के कारण आज कोई नदी में नहीं उतर सका, वरना आज भी खोजबीन जारी रहती। हालांकि, जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, तलाशी फिर से शुरू की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से एनडीआरएफ टीम की मांग की है ताकि खोजबीन में तेजी लाई जा सके। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन अनहोनी की आशंका से व्याकुल हैं। प्रशासनिक प्रयासों के साथ ग्रामीण भी लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…