श्रावण मास के अंतिम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

हर हर महादेव उद्घोष के साथ भक्तों ने किया जलाभिषेक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर जनपद स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना द्वारा मंदिर परिसर एवं संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा तथा यातायात व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा जलाभिषेक एवं पूजन उपरांत श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने विशेष रूप से कांवड़ यात्रियों एवं सामान्य श्रद्धालुओं के मार्गों पर निगरानी बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर त्वरित संज्ञान लेकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने तथा जलाभिषेक की कतारों हेतु उचित बैरिकेडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात डायवर्जन प्लान की समीक्षा करते हुए सख्ती से पालन कराने तथा श्रद्धालुओं को निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेला स्थल पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ शालीनता एवं संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाए।
धाम परिसर, पांडाल, पोखरा एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारीद्वय ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर कानून एवं व्यवस्था से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारी, पुलिस बल, चिकित्सकीय टीम तथा अन्य संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

10 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

11 hours ago