Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व भोजपुरी संस्था यूपी इकाई के अध्यक्ष बने सिद्धार्थ मणि

विश्व भोजपुरी संस्था यूपी इकाई के अध्यक्ष बने सिद्धार्थ मणि

कन्हैया यादव।
बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विश्व पटल पर भोजपुरी भाषा,संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के कार्य करने वाली संस्था विश्व भोजपुरी सम्मेलन का 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन सफदरगंज स्थित भारतीय विमानपतन अधिकारी संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया।
संस्था के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव एवं साहित्यकार डॉ अरुणेश नीरन ने पहले सत्र की अध्यक्षता किया।मुख्यातिथि भोजपुरी गायक एवं सांसद मनोज तिवारी रहे।इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।इसमें उतर प्रदेश के राज्य इकाई की कमान संस्कृति कर्मी सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी को सौंपी गई।सिद्धार्थ भोजपुरी सिनेमा और संगीत को लेकर होने वाली गतिविधियों के प्रति समर्पित रहे।जबकि उप्र से महासचिव के रूप में जनपद के डॉ शैलेन्द्र कुमार राव को चुना गया है।जो निरंतर भोजपुरी की सेवा करते हैं।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दूबे ने पदाधिकारियों के नामों की जानकारी देते हुए भोजपुरी को बढ़ावा देने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments