Categories: Uncategorized

श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कसया रोड देवरिया स्थित श्री श्याम मंदिर पर बाबा श्याम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन रविवार को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। सुबह 11 बजे श्री श्याम मंदिर के प्रधान पुजारी रविंद्र पाठक ने मुख्य जजमान विजय वर्मा को सपरिवार प्रभु का पूजन अर्चन कराया। उसके पश्चात देवरिया के प्रसिद्ध भजन गायक अरुण पांडे एवं श्याम प्रसन्न शर्मा ने श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ को प्रारंभ किया। संपूर्ण पाठ के बीच बीच में कोलकाता से पधारी नृत्य नाटिका की टीम अपनी प्रस्तुति से पाठ को जीवंत करने का कार्य किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ पाठ का सायं 8 बजे महाआरती के साथ विश्राम हुआ। तत्पश्चात सभी भक्तजनों को महाप्रसाद ग्रहण कराया गया।अखंड ज्योति पाठ को करने से जीवन की हर बाधा श्री श्याम प्रभु की कृपा से दूर होती है ऐसी ही आशा और विश्वाश के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ में भाग लेकर अपने परिवार के लिए मंगलकामना की प्रार्थना की। आयोजन में श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा,कृष्ण मुरारी शर्मा,अशोक अग्रवाल,वेद कनोड़िया,अनूप कानोडिया,सज्जन केजरीवाल,विष्णु शर्मा,राकेश गाड़िया,शरद अग्रवाल,सोनू सोनी,श्रवण गोयल,मनोज केजरीवाल,कैलाश जैन,मनोज गुप्ता,रवि मिश्रा,विजय सिंह,शिवानंद जायसवाल,हर्षित गोयल,सचिन अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,अजय गुप्ता,अनिल झुनझुनवाला,प्रदीप सोनी,मनीष शर्मा,रंजना केजरीवाल,सत्यभामा शर्मा,रीना अग्रवाल,शालू सोनी,रीना वर्मा,कुमकुम सिंह,के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

3 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

4 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

4 hours ago