संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में रविवार पूर्वाह्न सड़क पर खेल रहे बच्चों के ऊपर बिजली का तार गिरने तीन बच्चे झुलस गए। तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेंहदावल पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार गांव में रविवार को गांव की सड़क पर बच्चे खेल रहे थे। ऊपर से बिजली का तार गुजरा था। जो ही अचानक टूटकर गिर गया। जिसके चपेट में आने से आयुष (10) पुत्र रजनीश राजभर, आरती (8) पुत्री राममिलन व अंशिका (8 माह) पुत्री सत्येंद्र कुमार झुलस गए।
परिजनों व स्थानीय लोगों ने किसी तरह से चच्चों को बिजली के तारों से मुक्त कराया। तार टूटने से बिजली कट गई। परिजन तीनों बच्चों को सीएचसी मेंहदावल ले गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में तीनों झुलसे बच्चों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वही बच्चों में अंशिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…
फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…
आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…
सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…
Ai निर्मित BRICS Summit 2026: मोदी-शी मुलाकात पर दुनिया की नजर, भारत के सामने कूटनीति…