Categories: Uncategorized

मण्डलीय खाद्यी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी की समापन पर कवि सम्मेलन

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)
उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज (टामसन) के परिसर में 21 दिसम्बर, 2024 से 04 जनवरी, 2025 तक यानि 15 दिनों के लिए किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे अन्य प्रान्तों के उद्यमियों ने अपने स्टाल लगाये, वहीं गोंडा जिले के अरगा ब्राण्ड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद के प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करते हुए उत्पादों की बिक्री की।
कार्यकम का उद्घाटन सासंद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने फीता काटकर किया गया। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन 04 जनवरी, 2025 को डीएम नेहा शर्मा के द्वारा सम्पन्न किया गया है।
कार्यकम में खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहें उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ आमजनों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
प्रदर्शनी के समापन में मण्डल के परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, देवीपाटन मण्डल गोण्डा राकेश कुमार ने कहा कि 21 दिसम्बर, 2024 से 04 जनवरी, 2025 तक कुल 15 दिनों की प्रदर्शनी अवधि में रिकार्ड कुल रू0 1.31 करोड की बिक्री प्रदर्शनी में पधारें उद्यमियों द्वारा की गयी है। और प्रदर्शनी अवधि में अर्जित उपलब्धि, उद्देश्य पर प्रकाश डालने के साथ प्रदर्शनी में पधारें उद्यमियों, मुख्य अतिथि एंव जनप्रतिनिधिगण व धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी की अनुमति से किया गया।

उद्यमियों द्वारा मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी में कुल 110 दुकाने लगायी गयी थी जिसमें अरगा ब्राण्ड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद के प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करते हुए उत्पादों की बिक्री किया। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यकम के अर्न्तगत न्यूनतम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान करने वाली इकाईयों को भी पुरस्कृत किया गया, जिसमें जनपद श्रवस्ती के रोहित विश्वकर्मा पुत्र राज बहादुर ग्राम अड़ाई पोस्ट तुलसीपुर वि०ख० जमुनहा जिला श्रावस्ती को प्रथम पुरस्कार धनराशि रू0 15000.00, जनपद गोण्डा के जगप्रसाद पुत्र राम औतार पता ग्राम अकबरपुर पोस्ट दुर्जनपुर घाट गोण्डा को द्वितीय पुरस्कार धनराशि रू0 12000.00 एवं जनपद गोण्डा के ही श्रीमती श्याम कुमारी पत्नी राज कुमार पता ग्राम व पोस्ट रामपुर टेंगरहा जिला गोण्डा को तृतीय पुरस्कार धनराधि रू० 10000.00 प्रदान किया गया सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी में उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यकम में प्रजापति समाज व माटीकला से जुड़े परम्परागत कारीगरों द्वारा अपने द्वारा बनाये गये उत्कृष्ठ उत्पादों के प्रदर्शन हेतु जनपद बहराइच के राहुल प्रजापति पुत्र सहज राम पता ग्राम व पोस्ट हमजापुरा, बहराईच को धनराशि रू० 15000.00 जनपद गोण्डा की श्रीमती सुनीता पत्नी पूजा राम पता ग्राम गाड़ी बाजार पजावा पोस्ट करनैलगंज, गोण्डा को द्वितीय पुरस्कार धनराशि रू0 12000.00 व जनपद बहराइच के विश्वनाथ पुत्र राम मिलन पता ग्राम रतनावा पोस्ट चौधरीडीह, बलरामपुर को तृतीय पुरस्कार धनराशि रू0 10000.00 व सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख तरबगंज सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा सराहना की गयी। प्रदर्शनी गोण्डा के जनवासियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणावर्धक रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

10 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago