श्री रुद्र महायज्ञ की 1 दिसंबर को होगी पूर्णाहुति 2 दिसंबर को होगा विराट भंडारा

श्री रुद्र महायज्ञ के माध्यम से सभी संतान प्रेमियों के कल्याण की गई कामना-राम प्रवेश सिंह झुनझुन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील के पूरब सहादतपुरा नई बस्ती में प्रयागराज के स्वामी जगदीशाचार्य के साथ अन्य 11 विद्वान आचार्य द्वार वेद मंत्रोचार के साथ श्री रुद्र महायज्ञ 23 नवंबर से चल रहा है। यह महायज्ञ का कार्यक्रम सुबह 8:00 से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चला। इसके उपरांत पुनः दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चल रहा है। इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 1 दिसंबर को होगी और 2 दिसंबर को प्रसाद वितरण हेतु विशाल भंडारा होगा।विहिप के उपाध्यक्ष व देव फाउंडेशन के महामंत्री राम प्रवेश सिंह उर्फ झुनझुन सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ सनातन धर्म को आगे बढ़ाने व हिंदुओं को जगाने के उद्देश्य से किया गया है। इस महायज्ञ का लाभ सभी जनपदवासियों सहित देशवासियों को होगा क्योंकि प्रतिदिन इस महायज्ञ के माध्यम से सभी के कल्याण की कामना की जाती है। वही शंभू नाथ सिंह ने बताया कि जिस प्रकार 23 नवंबर को शोभा यात्रा में सभी नगर वासियों ने बढ़चढकर भाग लिया था। उसी प्रकार भगवान रुद्र के 2 दिसंबर को होने वाले प्रसाद भंडारा में भी भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी। वही सेवा भारती के जिला महामंत्री ने बताया कि इस रुद्र महायज्ञ का लाभ सभी जनपदवासियों को अवश्य मिलेगा, क्योंकि वेद में उल्लिखित हजारों मंत्रोचार के साथ यह रुद्र महायज्ञ सम्पन्न होने जा रहा है। पूर्व के ऋषि मुनियों ने महायज्ञ के माध्यम से भगवान को भी पृथ्वी पर प्रकट होने के लिए बाध्य कर दिया था। इसी प्रकार यह महायज्ञ भी भगवान शिव की आराधना कर उनसे सभी के कल्याण की कामना किया गया है। इस महायज्ञ का लाभ भी सभी सनातन प्रेमियों को अवश्य मिलेगा। सभी सनातन प्रेमियों से आग्रह है इस महायज्ञ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य आए।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago