युवा प्रखर दवे को मिला राष्ट्रीय सलाहकार समिति में स्थान

इन्दौर/मध्यप्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा जारी की गई 15 सदस्यीय राष्ट्रीय सलाहकार समिति में, इंदौर से प्रखर दवे को स्थान मिलना पूरे शहर एवं प्रदेश के लिए गौरव की बात है । हाल ही में प्रखर दवे भारत द्वारा ब्रिक्स यूथ समिट में रूस भेजे गए 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल में भी सदस्य थे। खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा 15 लोगों की सूची जारी हुई है, जिसमें इंदौर से प्रखर दवे के नाम की नियुक्ति हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण एवं मन की बात कार्यक्रम में भी मेरा युवा भारत को लेकर कई बार जिक्र किया है। मेरा भारत, योजना को प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखा जाता है। ऐसे में इस समिति की अहमियत और भी बढ़ जाती है। संपूर्ण मध्यप्रदेश से यह एक मात्र नाम इस सलाहकार समिति में है। यह समिति विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के कार्यक्रमों का विचार-विमर्श और समीक्षा एवं युवा मंत्रालय को युवा विकास और सशक्तिकरण के लिए नई नीतियों, तकनीकों, योजनाओं आदि पर परामर्श देने के साथ मेरा भारत की गतिविधियों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने में मदद करेगी। ज्ञात हो प्रखर दवे इंदौर एवं मध्यप्रदेश में कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभी अहम भूमिका के दिखाई देते रहे हैं। प्रखर दवे अपने कॉलेज के समय से सामाजिक एवं राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि होने के कारण अलग अलग गतिविधियों के माध्यम से समाज में कार्य कर रहे हैं। दिसंबर माह में होने वाले देश के पहले सोशियो कल्चरल फेस्टिवल लिट चौक एवं मृत्युंजय भारत न्यास के माध्यम से लगातार युवाओं के बीच सक्रिय रहते हैं।
प्रखर दवे भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के पदाधिकारी भी हैं। इतनी कम उम्र में इंदौर के युवा को यह जिम्मेदारी मिलना संपूर्ण समाज के लिए गर्व की बात है।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago