आजादी की लड़ाई में श्री राम पांडेय ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम पांडेय को कांग्रेसियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की आजादी की लड़ाई में अपने जवानी को कुर्बान करने वाले क्षेत्र के मधवापुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम पाण्डेय के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आजादी की लड़ाई में श्री राम पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कई बार जेल गए, उनके साथ उनकी पत्नी प्रभावती देवी को भी जेल जाना पड़ा। हम लोंगो ने एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को खो दिया। जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि उनकी कमी समाज को सदैव खलेगी वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोक व्यक्त करने वालों में सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता भागीरथी प्रसाद,दीनदयाल प्रसाद ,बदरे आलम,सत्यम पांडेय, इस्लाम खान,वशिष्ठ मोदनवाल, प्रेमलाल भारती,रामविलास तिवारी, उदयनारायण तिवारी, मोहन प्रसाद,मनीष रजक,परमानंद प्रसाद,वजीर अहमद,डॉ याहिया अंजुम, चुन्नू श्रीवास्तव, शमशुल आजम,रवि सिंह,लालसाहब यादव,रणजीत शुक्ला,अवधेश यादव ,मनोज पांडेय, सुरेंद्र यादव, विजयलाल, डॉ नरेन्द्र यादव,अभिमन्यु पांडेय,पीयूष कांक्षी, सैयद फिरोज अहमद,जालन्धर पांडेय, कार्तिकेय तिवारी ,दयाशंकर यादव ,सतीश यादव, विपिन पांडेय, आनन्द शंकर, राजेन्द्र तिवारी, चन्द्रिका मिश्र, अवधेश पांडेय,आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।अंत में मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

6 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

6 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago