जर्जर विद्युत तार टूटने से पूरे गांव की आपूर्ति ठप ग्रामीण परेशान

अगर गांव के जर्जर विद्युत तार नही बदला गया तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन

सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के बभनौली में जर्जर विद्युत तार टूटने से पूरे गांव की आपूर्ति पूरे दिन ठप रही उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी तो तार को जोड़ा गया लेकिन पुनः सप्लाई शुरू होते ही विद्युत तार टूट कर गिर गया। सलेमपुर चेरो रोड पर करीब 300 मीटर उक्त आपूर्ति जाती है ट्रांसफार्मर के पास से ही तार सड़क के किनारे जर्जर हालत में है। साल भर में करीब 20 बार उक्त विद्युत पोलों के बीच तार टूट चुका। उक्त सड़क को कई जगह विद्युत तार क्रास किया है।उक्त तार कभी भी किसी यात्री गाड़ी पर गिर सकता है जिससे कि जनहानि का खतरा हो सकता है।आज भोर में करीब 5 बजे तार टूट कर गिरा तो विद्युत आपूर्ति तार में चालू था। सूचना के बाद विभाग ने सप्लाई बंद कराया। गांव के मनोज पांडेय, सुबाष गौंड़,कुलदीप यादव, धर्मराज पाण्डेय, विजय पांडेय , जैकिसुन, जनार्दन पांडेय, चन्द्रशेखर कुशवाहा ,गुड्डू पांडेय का कहना है कि जनप्रतिनिधियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों से उक्त जर्जर तारों को बदलने के लिए आग्रह किया गया था लेकिन अब तक केवल कोरा आश्वासन ही मिला है अगर पूरे गांव का तार नही बदला गया तो हम ग्रामवासी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

6 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

6 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago