पत्नी को नदी घाट पर लिटा कर बाकायदा खिंचवाया फोटो
सहजनवां/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कर्ज माफ कराने के लिए एक युवक ने अपनी जिंदा पत्नी को ही मृत दिखा दिया। नदी के किनारे बकायदे पत्नी को शव की तरह लिटाकर फोटो खींचने के बाद धारा में प्रवाहित करने का दावा किया और फिर प्रधान के घर मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने को पहुंच गया। शक होने पर प्रधान ने जांच कराई तो पता चला कि युवक ने यह सब ड्रामा पत्नी के नाम लिया गया सात लाख का लोन माफ कराने के लिए किया है। कई माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों से उसने पत्नी के नाम से लोन लिया है। जब उसकी पत्नी की मौत हो जाती तो यह लोन माफ हो जाता, हालांकि इसके लिए उन्हें महिला का मृत प्रमाणपत्र लगाना पड़ता।
सहजनवा तहसील क्षेत्र में यह अजब-गजब मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया के जरिए मृत साबित करने का प्रयास किया। उसने पत्नी की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत होने की कहानी गढ़ी। इतना ही नहीं, उसने बाकायदे नदी के घाट पर पत्नी को लिटाकर उस पर कफन डालने के बाद फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।
जिस दिन उसने पत्नी की मौत और उसे नदी में प्रवाहित करने की सूचना दी, उसी रात को प्रधान के घर पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने पहुंच गया। प्रधान ने जब गांव में पता किया तो ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की मौत की सूचना तो उसने दी है लेकिन उसके बाद का कोई कर्मकांड नहीं कर रहा है। इसपर प्रधान को शक हुआ उन्होंने अपने स्तर जांच शुरू की, जांच के दौरान युवक की पत्नी मायके में जिन्दा हाल में मिली। उसे बुलाकर प्रधान प्रतिनिधि गांव ले आये। महिला को जिन्दा देख गांव के लोग हैरान हो गए। उधर, अपनी पोल खुलने के बाद आरोपी युवक घर से भाग गया है।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…