डायट में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

महराजगंज डायट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

शिक्षा ही मनुष्यता को समृद्ध रख सकती है–अभिजीत सिंह

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के धनेवां धनेई स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें पोस्टर मेकिंग, भाषण एवं लघु नाटिका प्रमुख रही। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम पर डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में जब वह शिक्षक बने तो बच्चों के साथ हर उस शख्स को पढ़ाने से पीछे न हटें जो कुछ सीखना चाहता हो क्योंकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। कई लोग पारिवारिक कारणों के कारण पढ़ नहीं पाते। ऐसे लोगों को पढ़ाने से साक्षरता का मकसद भी पूरा होता है। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए डॉ अरूण मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्यता को समृद्ध रख सकती है। आइए ज्ञान की दिव्य-ज्योति से इस धरा को दीप्तिमान कर सशक्त, समर्थ और शिक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लें। विकसित भारत के लिए शिक्षा का प्रसार बहुत जरूरी है। समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से विश्व साक्षरता दिवस भारत में बड़े स्तर पर मनाया जाता आ रहा है। भारत का सर्व शिक्षा अभियान इस दिशा में सराहनीय कदम हैं। लोगों को साक्षर होने और सामाजिक और मानव विकास के अपने अधिकारों को जानने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। साक्षरता न केवल लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद करती है बल्कि गरीबी उन्मूलन, जनसंख्या को नियंत्रित करने, बाल मृत्यु दर को कम करने आदि में भी मदद करती है। यह दिन लोगों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दौरान संस्थान के सभी प्रवक्ता गण मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

26 minutes ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

33 minutes ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

33 minutes ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

38 minutes ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

43 minutes ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

46 minutes ago