पांच लाख से अधिक के बकायेदार की दुकान हुई कुर्क

सदर तहसील के एक स्टेसनर्स को किया गया सील

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी अपने राजस्व अमीनो को बार-बार निर्देशित करती रहती हैं कि राजस्व वसूली दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए हर एक अमीन अपने-अपने लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करेगा, जिसके अनुपालन में नायब तहसीलदार नगर देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व अमीन योगेन्द्र प्रसाद चौबे के साथ मोटर दुर्घटना बाकीदार सतीश गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता निवासी श्याम कुंज की दुकान चित्रा स्टेसनर्स स्थित असुरन पिपराइच रोड को बकाया रुपया 5 लाख 19 हजार 282 व ब्याज के बकाए के एवज में कुर्क कर दिया गया। बकायेदार को बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी बकाया रुपया जमा नहीं कर रहा था, इसलिए यह कार्रवाई सुनिश्चित किया गया और प्रतिष्ठान को कुर्क कर दिया गया।
तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह ने राजस्व के सभी बकायेदारों से अपील किया है की वह समस्त बकाया अपने तहसील से संपर्क कर संबंधित अमीन के माध्यम से विभाग में जमा करा दें अन्यथा इसी तरह सभी बकायादार के खिलाप कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा और सभी अमीन दिए गए दायित्व का पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए बकायेदारों से बकाया धनराशि वसूल करते हुए जमा कराए। अपने दायित्व का निर्वहन न करने वाले अमीन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार नगर देवेन्द्र यादव, क्षेत्रीय अमीन योगेंद्र प्रसाद चौबे, अजय कुमार ओझा, चंद्र प्रकाश यादव व हिमांशु यादव कार्यवाही में रहे सम्मिलित।

Editor CP pandey

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

2 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

2 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

7 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

7 hours ago